Posts

Showing posts from January, 2019

'जब गोडसे ने गांधीजी पर दागी थी तीसरी गोली'

30 जनवरी, 1948 को दिल्ली में सूरज नहीं निकला था. कोहरे और जाड़े के कारण सड़कों पर दिल्लीवाले ज़्यादा नहीं निकले थे. मैं हर रोज की तरह आकाशवाणी भवन से अलबुकर्क रोड (अब तीस जनवरी मार्ग) पर स्थित बिड़ला हाउस (अब गांधी स्मृति) के लिए निकला. वक्त रहा होगा दिन के साढ़े तीन बजे. मैं महात्मा गांधी की प्रार्थना सभा की रिकॉर्डिंग के लिए जाता था. सभा शाम पांच से छह बजे तक चलती थी. इसमें सर्वधर्म प्रार्थना होती थी. सभा के अंतिम क्षणों में गांधी सामयिक विषयों पर टिप्पणी करते थे. सभा में आने वाले लोग उनसे बीच-बीच में प्रश्न भी करते थे. बिड़ला हाउस में प्रार्थना सभा का सिलसिला सितम्बर,1947 से शुरू हुआ था. मैं प्रार्थना सभा की रिकॉर्डिंग को बाद में दफ्तर में दे देता था. उ से उसी दिन रात के 8.30 बजे प्रसारित किया जाता था. मैं वक्त पर उस दिन भी बिड़ला हाउस पहुंच गया. वहां पर प्रार्थना सभा में भाग लेने वालों ने आना चालू कर दिया था. मैं अपनी रिकॉर्डिंग मशीन को गांधीजी के मंच के पास रख देता था. रोज की तरह सबसे पहले आने वालों में नंदलाल मेहता थे. वे गुजराती थे. कनॉट प्लेस में रहते थे. साढ़े चार बज...

राजपूत' कंगना जो ज़बान से चलाती हैं तलवार

साल 2009- ''फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली लड़कियां ख़ुद को सिर्फ़ सेक्स ऑब्जेक्ट के तौर पर पेश करती हैं, उन्हें एक्टिंग से ज़्यादा अपने लुक्स की चिंता रहती है.'' साल 2019- चार इतिहासकारों ने मणिकर्णिका को पास किया है. अगर करणी सेना ने मेरी फ़िल्म का विरोध किया, तो मैं भी राजपूत हूं, उन्हें बर्बाद कर दूंगी.'' सोशल मीडिया पर 10 YEAR CHALLENGE के लिहाज़ से अगर ऊपर दिए गए दो बयानों के मायने तलाशे जाएं तो कहा जा सकता है कि बीते दस सालों में जिस ज़बान से यह शब्द निकले हैं उसकी धार लगातार तेज़ हुई है. इस तेज़ धारी तलवार रूपी ज़बान की मल्लिका हैं कंगना रनौत, जिनकी ज़बान की धार से फ़िल्म इंडस्ट्री के बड़े से बड़े अभिनेता और निर्देशक घायल हो चुके हैं. ये वही कंगना हैं जिन्हें हम उनकी फ़िल्मों के लिहाज़ से कभी रानी कभी तनु कभी सिमरन पुकारते हैं और सिनेमाघरों में भरपूर तालियां और सीटियां बजाते हैं. इन तमाम तालियों और सीटियों के शोर के बाद भी कंगना का ज़बानी शोर कम नहीं होता. वो बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद पर खुलकर बोलती हैं तो वहीं रिश्तों में आई तकरार पर भी...

ओलिम्पिक के लिए वैटिकन ने पहली बार टीम का ऐलान किया, पादरी और नन भी होंगे हिस्सा

वैटिकन ने अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में हिस्सा लेने के लिए 60 सदस्यों का दल तैयार किया इसमें स्विस गार्ड्स, दवाखाना चलाने वाले और प्रोफेसर भी शामिल टीम पहले एक छोटी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी, क्वालिफाई करने पर इसे ओलिम्पिक भेजा जाएगा रोम. दुनियाभर के कैथोलिक चर्च के मुख्यालय वैटिकन ने अंतरराष्ट्रीय इ वेंट्स में हिस्सा लेने के लिए पहली बार अपनी टीम का ऐलान किया है। ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स के लिए बनी इस टीम का लक्ष्य ओलिम्पिक में क्वालिफाई करना है। 60 सदस्यीय दल में पादरियों और ननों को भी रखा गया है । वैटिकन अधिकारियों ने पिछले हफ्ते ही इटली की ओलिम्पिक कमेटी के साथ अलग से हिस्सा लेने के लिए एक समझौता किया है। टीम में सबसे बुजुर्ग 62 साल के प्रोफेसर पादरी और नन के अलावा दल में स्विस गार्ड, दवाखाना चलाने वाले और प्रोफेसर्स भी शामिल हैं। इनमें सबसे बुजुर्ग 62 साल के प्रोफेसर हैं, जो लाइब्रेरी चलाते हैं। यह दल पहले छोटी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगा । इसमें यूरोप के गेम ऑफ स्माल स्टेट्स और मेडिटेरेनियन गेम्स भी शामिल हैं, जहां 10 लाख से कम आबादी वाले देश ही हिस्सा लेते हैं। वैटिकन के...

अश्लील इशारे कर भाग जाता था युवक, महिलाओं ने पकड़कर पीट डाला

मुंबई के नांदिवली इलाके में अश्लील इशारे करने पर एक शख्स को महिलाओं ने पीटा और उसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अब तक इस घटना में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि महिलाएं शिवसेना के महिला संगठन से जुड़ी हुई हैं . हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस शख्स की पिटाई हुई है वह एक इलेक्ट्रिशियन है. महिलाओं का आरोप है कि काम करते हुए उसने एक महिला के सामने अश्लील इशारे किए. यह देख महिला ने कुछ महिलाओं को इकठ्ठा किया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ऐसा अक्सर करता था और महिलाओं को अश्लील इशारे करके भाग जाता था. वीडियो बनाकर किया वायरल.... महिलाओं ने आरोपी की जमकर पिटाई की फिर उसका मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. कुछ ही देर में वीडियो जमकर वायरल हो गया. इसके बाद आरोपी को पु लिस को सौंप दिया गया. हालांकि, अब तक इस घटना में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. ये भी पढ़ें: MP: बीच सड़क लड़की से छेड़छाड़, चांटा मारा, बनाया अश्लील वीडियो महिलाएं पीटती रही और वो गालियां द...

यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर... Facebook अपने मैसेंजर में लाने जा रहा है ये खास फीचर मैसेंजर के यूजर इंटरफेस (UI) में अलग-अलग बदलाव लाने के लिए एक्सपेरिमेंट करने के बाद फेसबुक अब कुछ देशों में मैसेजिंग ऐप और प्लेटफार्म पर 'डार्क मोड' की टेस्टिंग कर रहा है. फेसबुक मैसेंजर के एक अरब से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं. साल 2018 के मई में कंपनी के F8 डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में मैसेंजर टीम ने घोषणा की थी कि वो ऐप्लिकेशन की रिडिजाइनिंग पर काम कर रही है. 2019 में Royal Enfield की ये नई बाइक हो सकती है लॉन्च, तस्वीरें लीक Royal Enfield Trials बुलेट मोटरसाइकल की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं हैं. लीक तस्वीरें से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इन बाइक्स की लॉन्चिंग 2019 में हो सकती है. हाल ही में इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर भी देखा गया था. नई Trials बुलेट कंपनी के 1950 के दौर के रॉयल एनफील्ड ट्रायल्स बुलेट 350 से इंस्पायर्ड है, जिसने 50...