अश्लील इशारे कर भाग जाता था युवक, महिलाओं ने पकड़कर पीट डाला

मुंबई के नांदिवली इलाके में अश्लील इशारे करने पर एक शख्स को महिलाओं ने पीटा और उसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अब तक इस घटना में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि महिलाएं शिवसेना के महिला संगठन से जुड़ी हुई हैं. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस शख्स की पिटाई हुई है वह एक इलेक्ट्रिशियन है. महिलाओं का आरोप है कि काम करते हुए उसने एक महिला के सामने अश्लील इशारे किए. यह देख महिला ने कुछ महिलाओं को इकठ्ठा किया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ऐसा अक्सर करता था और महिलाओं को अश्लील इशारे करके भाग जाता था.

वीडियो बनाकर किया वायरल....

महिलाओं ने आरोपी की जमकर पिटाई की फिर उसका मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. कुछ ही देर में वीडियो जमकर वायरल हो गया. इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया. हालांकि, अब तक इस घटना में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: MP: बीच सड़क लड़की से छेड़छाड़, चांटा मारा, बनाया अश्लील वीडियो

महिलाएं पीटती रही और वो गालियां देता रहा...

इस घटना के सामने आने के बाद तकरीबन एक दर्जन महिलाएं मौके पर जमा हो गई. इन महिलाओं ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया. इसके बावजूद आरोपी महिलाओं को गालियां देता रहा.

ये भी पढ़ें: अश्लील वीडियो बनाकर छात्राओं को ब्लैकमेल करता था छात्रों का गैंग, पर्दाफाश


कुछ दिन पहले इसी इलाके में महिला ने काटा था युवक का प्राइवेट पार्ट...

गौरतलब है कि नांदिवली में कुछ दिन पहले एक महिला ने पीछा करने पर अपने पड़ोसी का प्राइवेट पार्ट काट दिया था. इस घटना में युवक की मौत हो गई थी. जिसके बाद महिला को जेल की हवा खानी पड़ी.

2007-2008 कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था. इस टूर्नमेंट में गौतम गंभीर ने 440 रन बनाए थे जबकि सचिन तेंदुलकर ने 399 रन बनाए. भारत के लिए ईशांत शर्मा ने 14 इरफान पठान ने 11 और प्रवीण कुमार ने 10 विकेट हासिल किए. इस ट्राई सीरीज के पहले और दूसरे फाइनल में सचिन तेंदुलकर ने क्रमश: 117 और 91 रनों की पारी खेली. तब सचिन ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपना पहला वनडे शतक जमाया था. भारत ने दूसरा फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की.

अब विराट के पास इतिहास रचने का मौका

आपको बता दें कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 12 जनवरी को सिडनी में खेलेगी. सीरीज का दूसरा वनडे एडिलेड में 15 जनवरी को खेला जाएगा और आखिरी वनडे 18 जनवरी को मेलबर्न में खेला जाएगा. टेस्ट में कंगारुओं को पीटने वाली विराट ब्रिगेड के पास वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका है. विराट कोहली अगर टीम इंडिया को वनडे सीरीज में भी जीत दिलाते हैं तो वह भारत के पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर एक ही दौरे में टेस्ट और बाइलैटरल (द्विपक्षीय) वनडे सीरीज में जीत दर्ज की होगी. सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां 16 वनडे मुकाबले हुए हैं. इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 13 मैच जीते हैं, जबकि भारत सिर्फ दो मैच जीत सका है. जबकि एक मैच रद्द हो गया था.

Comments

Popular posts from this blog

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt