30% युवा चेहरों को टिकट देने का दावा था पर कांग्रेस ने तरजीह दी वरिष्ठता को
कांग्रेस में टिकटों की जो तीन सूची जारी हुई हैं , उसमें ज्यादातर पुराने चेहरों और वरिष्ठता को ही तरजीह दी है। सबसे ज्यादा निराशा युवाओं को हुई। दो महीने पहले कांग्रेस ने 30% युवा और नए चेहरों को टिकट देने की बात कही थी। इंदौर, धार, मंदसौर, देवास, उज्जैन से जो टिकट जारी हुए, उसमें युवाओं को टिकट नहीं मिल पाने से निराशा है। पिछले महीने दिल्ली में युवक कांग्रेस के नेताओं के इंटरव्यू भी हुए थे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव और कांग्रेस के आला नेताओं के सामने बाकायदा पूरी जानकारी ली गई थी। इंदौर से पिंटू जोशी और अमन बजाज भी टिकटों की दौड़ में पीछे रह गए। युवक कांग्रेस से पहले चरण में 21 को टिकट देना तय हुआ था, लेकिन ये सूची छोटी हो गई, लेकिन दिग्विजय सिंह के बेटे राजवर्धन सिंह को टिकट दे दिया। कसरावद से अरुण यादव के भाई सचिन यादव, कांतीलाल भूरिया के बेटे विक्रांत, बहन कलावती को भी टिकट मिल गया । किसने कहां से मांगा टिकट प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पिंटू जोशी इंदौर-3 से टिकट मांग रहे थे। इंदौर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमन बजाज का दावा इंदौर-5 से है, लेकिन दौड़ में वे काफी पीछे हैं।...