Posts

Showing posts from October, 2018

11 साल बाद करवा चौथ पर बनेगा राजयोग, वहीं सर्वार्थसिद्धि योग से और बढ़ जाएगा इसका शुभ फल

करवा चाैथ पर इस बार राजयोग बन रहा है । इसके साथ ही सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी बन रहे हैं। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य पं गणेश प्रसाद मिश्र के अनुसार इन 3 बड़े शुभ योगों के कारण व्रत और पूजा के लिए दिन और खास हो जाएगा। ग्रहों का ऐसा संयोग 11 साल बाद बन रह है। इससे पहले 29 अक्टूबर 2007 को ऐसा हुआ था, जब बृहस्पति और चंद्रमा का दृष्टि संबंध होने से गजकेसरी नाम का राजयोग बना था। उस दिन सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी बन रहे थे। इन शुभ योगों में की गई पूजा और व्रत का फल ज्यादा मिलता है। करवाचौथ का व्रत तृतीया के साथ चतुर्थी उदय हो , उस दिन करना शुभ है। तृतीया तिथि ‘जया तिथि’ है। इससे पति को अपने कार्यों में सर्वत्र विजय प्राप्त होती है। जो इस वर्ष 27 अक्टूबर 2018 को पड़ रहा है। सुहागन महिलाओं के लिए चौथ महत्वपूर्ण है। करवा चौथ पर क्या करें - सुबह जल्दी उठकर घर में सफाई करें और घर के बाहर रंगोली बनाएं। पूरे घर में गौमूत्र का छिड़काव करें। फिर गंगाजल और ताजा दूध मिलाकर पूरे घर में छिड़कें । इसके बाद पति को प्रणाम करें। मंदिर में चौथ माता के साथ श्रीगणेशज...