यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें
यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
Facebook अपने मैसेंजर में लाने जा रहा है ये खास फीचर
मैसेंजर के यूजर इंटरफेस (UI) में अलग-अलग बदलाव लाने के लिए एक्सपेरिमेंट करने के बाद फेसबुक अब कुछ देशों में मैसेजिंग ऐप और प्लेटफार्म पर 'डार्क मोड' की टेस्टिंग कर रहा है. फेसबुक मैसेंजर के एक अरब से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं. साल 2018 के मई में कंपनी के F8 डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में मैसेंजर टीम ने घोषणा की थी कि वो ऐप्लिकेशन की रिडिजाइनिंग पर काम कर रही है.
2019 में Royal Enfield की ये नई बाइक हो सकती है लॉन्च, तस्वीरें लीक
Royal Enfield Trials बुलेट मोटरसाइकल की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं हैं. लीक तस्वीरें से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इन बाइक्स की लॉन्चिंग 2019 में हो सकती है. हाल ही में इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर भी देखा गया था. नई Trials बुलेट कंपनी के 1950 के दौर के रॉयल एनफील्ड ट्रायल्स बुलेट 350 से इंस्पायर्ड है, जिसने 50 से ज्यादा चैंपियनशिप जीती थी.
IT ऐक्ट में होगा संशोधन: गूगल, FB और वॉट्सऐप होंगे प्रभावित
सरकार IT Act में संशोधन करने की तैयारी में है. नए बदलाव के तहत सोशल साइट्स और ऐप्स जो फेक न्यूज और चाइल्ड पॉर्नोग्रफी रोकने में नाकाम हैं उन पर भारी पेनाल्टी लगाई जाएगी. इनफॉर्मेशन टेक्नॉलजी मंत्रालय की तरफ से एक ड्राफ्ट जारी किया गया है. फेक न्यूज और चाइल्ड पॉर्नोग्राफी एक बड़ी समस्या बन कर उभर रहे हैं और इसे रोकने के लिए यह संशोधन प्रस्तावित है.
क्या नए साल में आपका डेबिट या क्रेडिट कार्ड काम नहीं कर रहा? ये है वजह
नए साल की शुरुआत हो गई है और कुछ नए नियम भी लागू हो गए हैं. ऐसे में अगर नया साल लगते ही यानी 1 जनवरी 2019 से आपका डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड काम नहीं कर रहा, तो इसकी वजह हम आपको यहां बता रहे हैं. RBI के नए नियम के मुताबिक ऐसे डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड जिनमें मैग्नेटिक स्ट्रीप (मैगस्ट्रिप) का इस्तेमाल किया गया है, उनकी वैलिडिटी खत्म हो गई है और ऐसे कार्ड्स ब्लॉक कर दिए गए हैं.
Vivo Carnival Sale: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही बंपर छूट
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर एक स्मार्टफोन सेल का आयोजन किया गया है. इस सेल का नाम वीवो कार्निवल है. इस सेल की शुरुआत 2 जनवरी से हुई और यह 4 जनवरी तक जारी रहेगी. इस दौरान ग्राहक कुल 11,400 रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही यहां 9,000 रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा भी ग्राहकों को मिलेगा. सेल के दौरान HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए EMI ट्रांजैक्शन करने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत और 10 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी.

Comments
Post a Comment