ओलिम्पिक के लिए वैटिकन ने पहली बार टीम का ऐलान किया, पादरी और नन भी होंगे हिस्सा

वैटिकन ने अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में हिस्सा लेने के लिए 60 सदस्यों का दल तैयार किया
इसमें स्विस गार्ड्स, दवाखाना चलाने वाले और प्रोफेसर भी शामिल
टीम पहले एक छोटी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी, क्वालिफाई करने पर इसे ओलिम्पिक भेजा जाएगा
रोम. दुनियाभर के कैथोलिक चर्च के मुख्यालय वैटिकन ने अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में हिस्सा लेने के लिए पहली बार अपनी टीम का ऐलान किया है। ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स के लिए बनी इस टीम का लक्ष्य ओलिम्पिक में क्वालिफाई करना है। 60 सदस्यीय दल में पादरियों और ननों को भी रखा गया है। वैटिकन अधिकारियों ने पिछले हफ्ते ही इटली की ओलिम्पिक कमेटी के साथ अलग से हिस्सा लेने के लिए एक समझौता किया है।

टीम में सबसे बुजुर्ग 62 साल के प्रोफेसर
पादरी और नन के अलावा दल में स्विस गार्ड, दवाखाना चलाने वाले और प्रोफेसर्स भी शामिल हैं। इनमें सबसे बुजुर्ग 62 साल के प्रोफेसर हैं, जो लाइब्रेरी चलाते हैं। यह दल पहले छोटी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगा। इसमें यूरोप के गेम ऑफ स्माल स्टेट्स और मेडिटेरेनियन गेम्स भी शामिल हैं, जहां 10 लाख से कम आबादी वाले देश ही हिस्सा लेते हैं।

वैटिकन के खेल और सांस्कृतिक विभाग के अध्यक्ष और टीम प्रेसिडेंट मेलचोर होसे सांचेज ने कहा कि यह हमारा सपना है कि हम ओलिम्पिक खेलों में सभी देशों के साथ अपना झंडा फहराता देखें।

इस टीम का हिस्सा बनने वाले रनर मिशेला सिप्रिएटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हम सिर्फ प्रतियोगी ही नहीं बनना चाहते, बल्कि इसके जरिए संस्कृति का प्रचार करना और नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई छेड़ना चाहते हैं।

पैरालिम्पिक टीम की मांग भी करेगा वैटिकन
इस टीम में दो अप्रवासियों को भी शामिल किया गया है, जो वैटिकन में काम नहीं करते, लेकिन टीम के साथ ट्रेनिंग और प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कुछ दिव्यांग एथलीट्स को भी टीम में रखा गया है। वैटिकन जल्द ही इटली के साथ पैरालिम्पिक खेलों में खिलाड़ी भेजने के लिए समझौता कर सकता है।

इटली की राष्ट्रीय ओलिम्पिक कमेटी के प्रेसिडेंट जियोवानी मलागो ने कहा कि वैटिकन की टीम का तैयार होना एक स्वातयोग्य कदम है, लेकिन हो सकता है इसकी वजह से एक दिन इटली को मेडल गंवाना पड़े। 

रोहित शेट्टी अब लेडी कॉप को भी इंट्रोड्यूज करेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने एक इंटरव्यू में दी। उन्होंने कहा कि अभी यह एक आइडिया है। मेरे पास कोई कहानी तैयार नहीं है लेकिन मैंने यह तय जरूर कर लिया है कि सिम्बा, सिंघम और वीर सूर्यवंशी के साथ ही एक लेडी कॉप को भी सामने लाऊंगा।

इससे पहले उन्होंने कहा था कि सिंघम की तरह ही सिम्बा को भी फ्रेंचाइजी की शक्ल देंगे। इस फिल्म का अगला पार्ट वे अक्षय के साथ बनाएंगे। इसका नाम वीर सूर्यवंशी होगा। इसकी एक झलक उन्होंने फिल्म सिम्बा के अंत में दिखाई थी। अब सुनने में आया है कि वे इसके अलावा एक और कॉप सीरीज लेकर आ रहे हैं। वैसे तो पुलिस पर पहले भी कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं, लेकिन रोहित ने जिस तरह अपनी फिल्मों के जरिए पुलिस की लार्जर देन लाइफ इमेज दिखाई है, वह दर्शकों को काफी पसंद हैं।

रोहित ने अपनी टीम को लेडी पुलिस की कहानियां ढूंढने के निर्देश दे दिए हैं। अगर कहानी किसी रियल लाइफ ऑफिसर से प्रेरित होगी तो इसके राइट्स लिए जाएंगे। रोहित इन फ्रेंचाइजी में एक्ट्रेस से एंटी ग्रैविटी एक्शन नहीं करवाएंगे बल्कि वे इसे कुछ-कुछ वैसा रखेंगे, जैसा तापसी पन्नू ने बेबी और नाम शबाना में किया था। टेक्निकली उसे हैंड टू हैंड फाइट कहा जाता है। यह रॉ और रियल होता है, जबकि एंटी ग्रैविटी एक्शन में एक घूंसा मारने पर दस गुंडे हवा में उड़ते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt