30% युवा चेहरों को टिकट देने का दावा था पर कांग्रेस ने तरजीह दी वरिष्ठता को
कांग्रेस में टिकटों की जो तीन सूची जारी हुई हैं, उसमें ज्यादातर पुराने चेहरों और वरिष्ठता को ही तरजीह दी है। सबसे ज्यादा निराशा युवाओं को हुई। दो महीने पहले कांग्रेस ने 30% युवा और नए चेहरों को टिकट देने की बात कही थी। इंदौर, धार, मंदसौर, देवास, उज्जैन से जो टिकट जारी हुए, उसमें युवाओं को टिकट नहीं मिल पाने से निराशा है।
पिछले महीने दिल्ली में युवक कांग्रेस के नेताओं के इंटरव्यू भी हुए थे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव और कांग्रेस के आला नेताओं के सामने बाकायदा पूरी जानकारी ली गई थी। इंदौर से पिंटू जोशी और अमन बजाज भी टिकटों की दौड़ में पीछे रह गए। युवक कांग्रेस से पहले चरण में 21 को टिकट देना तय हुआ था, लेकिन ये सूची छोटी हो गई, लेकिन दिग्विजय सिंह के बेटे राजवर्धन सिंह को टिकट दे दिया। कसरावद से अरुण यादव के भाई सचिन यादव, कांतीलाल भूरिया के बेटे विक्रांत, बहन कलावती को भी टिकट मिल गया।
किसने कहां से मांगा टिकट
प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पिंटू जोशी इंदौर-3 से टिकट मांग रहे थे।
इंदौर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमन बजाज का दावा इंदौर-5 से है, लेकिन दौड़ में वे काफी पीछे हैं। अब संभावना भी कम ही लग रही है।
यूथ कांग्रेस धार से अध्यक्ष राधेश्याम मुवेल पिछले चुनाव से टिकट की दौड़ में थे। इस बार जयस के हीरालाल अलावा को यहां से टिकट मिल गया, जिसका विरोध भी हो रहा है। मुवेल कांग्रेस में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर के साथ ही गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में प्रभारी भी रहे।
नीमच यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने नीमच से टिकट मांगा था।
झाबुआ से विक्रांत भूरिया को टिकट मिला है। यहां सेयूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया ने टिकट मांगा था।
मल्हारगढ़ में परशुराम सिसौदिया ने टिकट मांगा था, लेकिन नहीं मिला।
देवास से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने टिकट मांगा पर नहीं मिला।
मंदसौर से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सोमिल नाहटा ने टिकट मांगा पर नहीं मिला।
भोपाल दक्षिण से अमित शर्मा और जबलपुर से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शशांक दुबे ने भी दावेदारी जताई थी

Comments
Post a Comment